Posts

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

  सरकारी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक नई उम्मीद और उत्साह लेकर आती है। इस दिन स्कूल का वातावरण बहुत ही जीवंत और खुशियों से भरा होता है। बच्चे नए कपड़े, किताबें और बैग के साथ स्कूल आते हैं। शिक्षक भी नए जोश के साथ छात्रों का स्वागत करते हैं। नए सत्र के पहले दिन प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है, जिसमें प्राचार्य छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और अच्छे आचरण का महत्व समझाते हैं। नए छात्रों का विशेष रूप से स्वागत किया जाता है ताकि वे स्कूल के माहौल में सहज महसूस करें। कक्षा में शिक्षक छात्रों को नए विषयों के बारे में जानकारी देते हैं और सालभर की पढ़ाई की योजना समझाते हैं। पुराने छात्र अपने मित्रों से मिलकर खुश होते हैं और नई दोस्ती भी शुरू होती है। सरकारी स्कूलों में इस दिन किताबों और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जाता है, जिससे सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके। यह दिन छात्रों के जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक होता है, जो उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।

उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते नन्हें कदम

आज के आधुनिक समाज में मानव जीवन का सबसे बड़ा आधार शिक्षा, ज्ञान,  विज्ञान, तकनीक और सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र बन चुका है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आज के इस दौर में बहुत महत्वपूर्ण है  GSSS AGAR में प्रधानाचार्य Amarnath bunker व समस्त स्टाफ साथियों की देखरेख में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है नये मेहमानों का विधालय परिवार में परम्परानुसार welcome किया जा रहा है-   आइये जानते हैं सरकारी स्कूल के फायदे-- 👉Class 1 से 8 तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा तथा 9 से 12 तक नाममात्र का शुल्क 👉विद्यार्थियों को लाभकारी सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा  👉उच्च योग्यताधारी व अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य तथा छात्रों को संपूर्ण केरियर गाइडेंस  आज के आर्थिक युग मे शिक्षा बहुत महंगी होती जा रही है लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का खर्चा zero है अतः सभी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं ताकि आपके बच्चे proper guidance में पढ़ाई करें और अपने भविष्य को स्वर्ग बनाए 🙏🙏

15 AUG 2025 dhwajarohan (ध्वजारोहण)

Image
 

WELCOME IN GSSS AGAR

Image